Rajasthan Weather Update: अब जारी कर दिया गया है ये अलर्ट, ओले गिरने की भी है आशंका

इंटरनेट डेस्क। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इस दिनों राजस्थान में मौसम बदला हुआ है। इसके कारण अप्रैल के महीने में भी लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है।  

Rajasthan Weather Update: अब जारी कर दिया गया है ये अलर्ट, ओले गिरने की भी है आशंका

इंटरनेट डेस्क। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इस दिनों राजस्थान में मौसम बदला हुआ है। इसके कारण अप्रैल के महीने में भी लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है।  पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली है।

इस दौरान  न्यूनतम तापमान में भी 4 डिग्री से ज्यादा की गिरावट  आई है। माउंट आबू और फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री हुआ है। वहीं प्रदेश के 15 जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे  जा पहुंचा है। लूणकरनसर में पारा 15.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। सबसे ज्यादा तापमान तापमान कोटा और चित्तौड़गढ़ में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम  विभाग की ओर से 9 अप्रैल तक के लिए चेतावनी जारी की गई है। आज और कल कई जिलों में मध्यम चेतावनी (ऑरेंज अलर्ट) मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है। आज तेज हवाएं और कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं। 8 और 9 अप्रैल को कुछ पूर्वी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि इस दौरान  पश्चिमी भाग शुष्क रह सकते हैं।

मौसम विभाग ने किसानों को दी है ये सलाह

 मौसम विभाग की ओर से मौसम में आए इस बदलाव के कारण प्रदेश के किसानों को खेतों में पकी फसल और सब्जियों की सुरक्षा का खास ध्यान रखने की सलाह दी गई है। वहीं लोगों से तेज हवाओं और संभावित ओलावृष्टि से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील की है। मौसम में आए इस  बदलाव के कारण प्रदेश में लोगों को भीषण गर्मी से राहम मिली हुई है।

PC: navbharattimes.indiatimes

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें