Rajasthan weather update: ठंड बढ़ने का जारी हुआ है अलर्ट, इतने डिग्री तक गिर सकता है न्यूनतम तापमान

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में साल 2026 की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई है। सुबह से प्रदेश के टोंक, भीलवाड़ा, सीकर और झालावाड़ में हल्की मावठ  देखने को मिली है। इसके प्रभाव से ठंड का असर और तेज हो गया। मावठ के बाद कई क्षेत्रों में घना कोहरा  देखने को मिला है।

इससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में दिन के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

आज राज्य में कहीं-कहीं हल्का कोहरा दर्ज किया गया,। वहीं पश्चिमी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई है।  मौसम विभाग की ओर से अधिकतम तापमान जैसलमेर में 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर में 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

जयपुर में इतना रिकॉर्ड हुआ है न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग की ओर से राजधानी जयपुर में 11.4 डिग्री, पिलानी में 6.8 डिग्री, सीकर में 4.0 डिग्री, कोटा में 9.1 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 10.4 डिग्री, बाड़मेर में 14.6 डिग्री, जैसलमेर में 14.3 डिग्री, जोधपुर में 12.2 डिग्री , माउंट आबू में 8.4 डिग्री, बीकानेर में 13.0 डिग्री, अजमेर में 10.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 9.6 डिग्री, अलवर में 6.5 डिग्री, चूरू में 9.1 डिग्री, श्री गंगानगर में 11.0 डिग्री, डूंगरपुर में 12.4 डिग्री, जालौर में 10.9 डिग्री, सिरोही में 9.4 डिग्री, सीकर के फतेहपुर में 7.3 डिग्री, करौली में 4.6 डिग्री, दौसा में 8.4 डिग्री और झुंझुनूं में 10.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें