Rajasthan weather update: प्रदेश में अब मेघगर्जन, आंधी और बारिश का जारी हुआ अलर्ट, किसानों की बढ़ गई है चिंता

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बड़ा बदलाव आया है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार को धूलभरी आंधी चली। नागौर जिले दोपहर में आंधी के बाद बारिश का दौर शुरू हुआ। करीब आधे घंटे तक कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश देखने को मिली है। कुछ स्थानों पर चने के आकार के ओले गिरने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश से दिन के अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। 

मौसम विभाग की ओर से आज भी प्रदेश के कुछ भागों में मेघगर्जन, आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। आज उदयपुर, अजमेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में तेज अंधड़ और हल्की-मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी हुआ है। उनके अलावा भी प्रदेश के कई जिलों में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती हैं। 

कल से फिर से बढऩे लगेगी गर्मी
रविवार को अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। कल से अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे तेजी आएगी। मौसम में आए इस बदलाव से तेज गर्मी से लोगों को जरूर राहत मिली, लेकिन आंधी के कारण खेतों में पड़ा चारा उडऩे से कई किसानों को नुकसान का सामना भी करना पड़ा है। किसानों की खेतों में पड़ी फसल खराब हो रही है।  

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें