Rajasthan Weather Update: प्रदेश के 25 जिलों के लिए जारी हुआ है कोल्डवेव का येलो अलर्ट, 9 जनवरी तक नहीं मिलेगी राहत

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों लोगों को कड़ाके की ठंड का कहर झेलना पड़ रहा है। प्र

Rajasthan Weather Update: प्रदेश के 25 जिलों के लिए जारी हुआ है कोल्डवेव का येलो अलर्ट, 9 जनवरी तक नहीं मिलेगी राहत

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों लोगों को कड़ाके की ठंड का कहर झेलना पड़ रहा है। प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। अभी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। इस प्रकार का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। रविवार को सीकर जिले के फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है।  वहीं कई जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से भी नीचे रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग की ओर से आज के लिए 25 जिलों में में कोल्डवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर, पाली, नागौर, सीकर, झुंझुनू,अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, जयपुर, टोंक, भीलवाड़ा, कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ आदि शामिल हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार,9 जनवरी तक पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में शीतलहर से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मंगलवार को पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में शीतलहर और घने कोहरे का येलो अलर्ट  मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। वहीं 6 से 8 जनवरी तक शीतलहर का लोगों को सामना करना पड़ेगा। कल पूर्वी राजस्थान में भी शीतलहर और घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

इन जिलों में सिंगल डिजिट में रिकॉर्ड हुआ तापमान
मौस्म विभाग की ओर से प्रदेश के 23 जगहों पर तापमान सिंगल डिजिट में रिकॉर्ड हुआ है। राजधानी जयपुर 8.8 डिग्री, अजमेर में 05.8 डिग्री, वनस्थली में 04.0 डिग्री, अलवर में 7.0 डिग्री, कोटा में 9.8 डिग्री, सिरोही में 4.4 डिग्री, बाड़मेर में 9.9 डिग्री, पाली में 5.0 डिग्री, जैसलमेर में 7.8 डिग्री, बीकानेर में 8.6 डिग्री, लूणकरनसर में 2.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

PC: SJ
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें