Rajasthan Weather Update: आज से आने वाला है बड़ा बदलाव, बारिश के साथ ओले गिरने का है अलर्ट, दी गई है चेतावनी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मौसम में आज से बड़ा बदलाव आने वाला है।

Rajasthan Weather Update: आज से आने वाला है बड़ा बदलाव, बारिश के साथ ओले गिरने का है अलर्ट, दी गई है चेतावनी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मौसम में आज से बड़ा बदलाव आने वाला है।  मौसम विभाग की ओर इस संबंध में चेतावनी जारी की गई है। ये परिवर्तन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण आएगा। इसी कारण आज से 20 मार्च के बीच प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कुदरत का दोहरा रूप देखने को मिलेगा।  जहां चिलचिलाती धूप के बीच ही अचानक तेज मेघगर्जन, धूल भरी आंधी और बारिश का दौर शुरू होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव आज जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी के इलाकों में महसूस किया जाएगा।  इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादलों की गर्जना के साथ आज हल्की बारिश  हो सकती है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में इस दौरान फिलहाल मौसम साफ बना रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 19 और 20 मार्च को होगा चरम पर
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ  का प्रभाव 19 और 20 मार्च को भी देखने को मिलेगा। इन दो दिनों में विक्षोभ अपने चरम पर होगा। इस दौरान जोधपुर और बीकानेर के साथ-साथ अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग में भी मौसम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इस दौरान कई इलाकों में ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

 किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी
मौसम विभाग की ओर से आगामी मौसम परिवर्तन की संभावनाओं को देखते हुए किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। वहीं प्रशासन की ओर से किसानों से अपने अनाज को सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील की है। बारिश और ओलों से फसल को नुकसान हो सकता है।

PC: zeenews.india

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें