Rajasthan Weather Alert: अगले पांच दिन प्रदेश के लोगों के लिए रहेंगे भारी! 24 जिलों के लिए जारी हुआ ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आंधी-बारिश के कारण मौसम में बदलाव आ चुका है। इसके कारण तापमान में गिरावट आई है। तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

Rajasthan Weather Alert: अगले पांच दिन प्रदेश के लोगों के लिए रहेंगे भारी! 24 जिलों के लिए जारी हुआ ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आंधी-बारिश के कारण मौसम में बदलाव आ चुका है। इसके कारण तापमान में गिरावट आई है। तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि अगले कुछ दिन आंधी-बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने इस प्रकार का अलर्ट जारी किया है। अगले चार से पांच दिन प्रदेश के लोगों के भारी साबित हो सकते हैं।  इस सप्ताह आंधी के चलते अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से नीचे रह सकता है।

मौसम विभाग की ओर से आज के लिए जयपुर सहित प्रदेश के 24 जिलों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज जयपुर, अजमेर, बांसवाड़ा, ब्यावर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झुंझनू, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर, सीकर, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना कुचामन, हनुमानगढ़, जोधपुर, नागौर, पाली, फलोदी और श्रीगंगानगर जिले के लिए आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

इन संभागों के लिए जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद तेज मेघगर्जन और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है।

बाड़मेर में सर्वाधिक 42 डिग्री सेल्सियस मापमान रिकॉर्ड हुआ
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से  प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट रिकॉर्ड हुई है। बाड़मेर में सर्वाधिक 42 डिग्री सेल्सियस मापमान रिकॉर्ड हुआ है। वहीं जयपुर में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। जयपुर में तापमान में आठ डिग्री की गिरावट आई है।

PC:  abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें