Rajasthan: करणपुर विधानसभा सीट पर आज हो रहा मतदान, 8 जनवरी को आएगा परिणाम

Rajasthan: करणपुर विधानसभा सीट पर आज हो रहा मतदान, 8 जनवरी को आएगा परिणाम

Rajasthan:  करणपुर विधानसभा सीट पर आज हो रहा मतदान, 8 जनवरी को आएगा परिणाम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में हाल ही में हुए 199 विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम आ चुके है और भाजपा ने सरकार बना ली है। लेकिन बची हुई एक सीट करणपुर पर आज मतदान हो रहा है। सुबह सुबह ही घने कोहरे में भी लोग वोटिंग कर रहे है। हालांकि जैसे जैसे दिन निकलेगा लोग वोटिंग करने पहुुंचेंगे। 

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि वोटिंग सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगी। कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था। खबरों की माने तो मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि करणपुर विधानसभा क्षेत्र में 249 मतदान केन्द्रों पर मतदान हो रहा है।

उन्होंने बताया कि करणपुर विधानसभा क्षेत्र में 2,40,826 मतदाता है, जिनमें 1,25,850 पुरूष व 1,14,966 महिला और 10 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। करणपुर गंगानगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और तत्कालीन विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। 

pc- tv9

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।