Rajasthan: विधानसभा उपचुनाव के बाद भाजपा में होगा ऐसा, मदन राठौड़ ने दिए ये संकेत

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आगामी समय में सात विधानसभा सीटों के लिए उप चुनाव होने हैं। जल्द ही चुनाव आयोग की ओर से कार्यक्रम का ऐलान किया जाएगा।  उपचुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा की ओर से तैयारियां शुरू हो चुकी है।

इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने संगठन में बदलाव के संकेत दिए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के बाद संगठन में बदलाव करने के संकेत दिए हैं। खबरों के अनुसार, उन्होंने आगामी 7 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए बड़ा फेरबदल नहीं करने का निर्णय लिया है। उपचुनाव के बाद वह अपनी नई टीम के साथ संगठन के लिए काम करेंगे। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने करौली जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अब शिवकुमार सैनी को सौंप दी है। करौली जिला अध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया द्वारा हाल ही में अपने स्वास्थ्य कारणों के चलते इस्तीफा देने के बाद ये शिवकुमार को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें