Rajasthan: कांग्रेस में हुई प्रदेश के इस दिग्गज नेता की वापसी, हो गया है ये ऐलान

इंटरनेट डेस्क। दिग्गज नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीया की कांग्रेस में आधिकारिक तौर पर वापसी हो चुकी है। 

Rajasthan: कांग्रेस में हुई प्रदेश के इस दिग्गज नेता की वापसी, हो गया है ये ऐलान

इंटरनेट डेस्क। दिग्गज नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीया की कांग्रेस में आधिकारिक तौर पर वापसी हो चुकी है।  एआईसीसी की मंजूरी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मुहर के बाद राजस्थान कांग्रेस की ओर से  महेंद्रजीत सिंह मालवीया  की औपचारिक वापसी की घोषणा हो चुकी है।

मालवीया ने 11 जनवरी को ही कांग्रेस पार्टी में वापसी को लेकर बयान दिया था। आपको बता दें कि साल 2024 में ही मालवीया लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे।  महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने कांग्रेस में वापसी से पहले जयपुर में पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से मुलाकात की थी।

इससे पहले वह पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी चर्चा कर चुके थे। अब उनकी कांग्रेस में वापसी हो चुकी है। महेंद्रजीत सिंह मालवीया की गिनती राजस्थान के दिग्गज नेताओं में होती है। उन्होंने प्रदेश की राजनीति में अपनी विशेष पहचान बनाई है।

PC: swarajyamag
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें