Rajasthan: बीएसपी के इस कदम से कांग्रेस और भाजपा की बढ़ी टेंशन

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पांच विधायक सांसद बन गए हैं। इसी कारण उन्हें विधानसभा सीट छोडऩी पड़ी है। अब प्रदेश की इन पांचों विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होगा। अब देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी, झुंझुनूं और दौसा सीट के लिए आगामी समय में उप चुनाव होंगे।

देवली उनियारा, दौसा, झुझुनूं सीट पर कांग्रेस और चौरासी से भारतीय आदिवासी पार्टी और खींवसर आरएलपी को जीत मिली थी। अब राजस्थान में पांच विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उप चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने बड़ा निर्णय लेकर प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा की चिंता बढ़ा दी है।

लखनऊ में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बसपा ने राजस्थान की सभी 5 सीटों पर उपचुनाव लडऩे का फैसला किया है। इस बात की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने दी है। उन्होंने बताया कि बहुजन समाज पार्टी की सभी 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी है। 

PC: indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें