Rajasthan: मंत्रिमंडल में इन्हें मिलेगी जगह! इनकी हो सकती है छुट्टी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान ब्यूरोक्रेसी में बदलाव होने के बाद अब भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है। अंता विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भजनलाल सरकार में जल्द ही बदलाव हो सकता है।

Rajasthan: मंत्रिमंडल में इन्हें मिलेगी जगह! इनकी हो सकती है छुट्टी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान ब्यूरोक्रेसी में बदलाव होने के बाद अब भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है। अंता विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भजनलाल सरकार में जल्द ही बदलाव हो सकता है। अभी सरकार में 24 मंत्री हैं जबकि अधिकतम 30 मंत्री बनाए जा सकते हैं। ऐसे में  मंत्रिमंडल में  नए चेहरों के शामिल किया जा सकता है।

वहीं मंत्रिमंडल से कई मंत्रियों की छुट्‌टी भी हो सकती है। खबरों की मानें तो  शेखावाटी और मेवाड़ जैसे क्षेत्रों से नए प्रतिनिधियों को  मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। गुर्जर और मेघवाल समुदायों को भी सरकार में अधिक प्रतिनिधित्व देने की मांग पार्टी के भीतर उठ रही है। भजनलाल सरकार की ओर से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के प्रभाव वाले गुट को भी साधने का प्रयास किया जा रहा है। खबरों के अनुसार, सरकार के आगामी फेरबदल में इस गुट को संतुलित रखने की रणनीति भी शामिल है। शेखावाटी, पूर्वी राजस्थान और आदिवासी क्षेत्रों से नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना है।

नॉन परफॉर्मिंग मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है

खबरों की मानें तो कुछ नॉन परफॉर्मिंग मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। वहीं मौजूदा मंत्रियों में से कुछ के विभागों में बदलाव भी हो सकता है। नॉन परफॉर्मर मंत्रियों के मूल्यांकन के बाद मुख्यमंत्री इस आधार पर निर्णय ले सकते हैं। आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को देखते हुए भाजपा आलाकमान  बड़ा निर्णय ले सकता है। खबरों की मानें तो भजनलाल अपने दो वर्ष पूरे होने से पहले मंत्रिमंडल में भी बदलाव कर सकती है।

PC: dipr.rajasthan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें