Rajasthan: 22 जनवरी रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन राजस्थान में भी रहेगी आधे दिन की छुट्टी, सीएम ने की घोषणा

इंटरनेट डेस्क। 22 जनवरी को रामलला कि प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है और ऐसे में देश के कई राज्यों में सरकारी छुट्टी घोषित हो चुकी है। केंद्र सरकार ने भी आधे दिन की छुट्टी घोषित कर दी। इसके साथ ही राजस्थान में भी 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी रहेगी। सीएम भजनलाल शर्मा ने विधायक दल की बैठक के बाद यह घोषणा की है।

पहले अनुमान जताया जा रहा था की कैबिनेट बैठक में 22 जनवरी को छुट्टी की घोषणा होगी। लेकिन ये घोषणा नहीं हुई। जब केंद्र ने अपने सभी ऑफिसों में आधे दिन का अवकाश घोषित कर दिया तो फिर सीएम ने भी आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की।

इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। हालांकि, 22 जनवरी को छुट्टी को लेकर गुरुवार को दिनभर कंफ्यूजन रहा। कैबिनेट के बैठक के बाद मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने छुट्टी नहीं होने की बात की थी। लेकिन देर शाम सीएम ने आधे दिन की छुट्टी रखने की घोषणा कर दी।

pc- ndtv raj

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।