इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच जुबानी जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। अशोक गहलोत ने अब मानहानि मामले को लेकर गजेंद्र सिंह शेखावत पर पलटवार किया है।
इस संबंध में पूर्व सीएम गहलोत ने शेखावत पर संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी मामले में जवाबदेही से बचने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। खबरों के अनुसार, अशोक गहलोत ने बोल दिया कि इस घोटाले में हजारों निवेशकों से कथित तौर पर धोखाधड़ी की गई थी।
मानहानि मामले में अशोक गहलोत ने कहा कि मैं उनकी मां का अब भी सम्मान करता हूं, उनकी आत्मा को शांति मिले, वास्तव में वह स्वर्ग से भी गजेंद्र सिंह शेखावत के किए की शिकायत कर रही होंगी। अशोक गहलोत ने कथित संजीवनी घोटाले में गजेंद्र सिंह शेखावत के संलिप्त होने के आरोप बार-बार लगाते रहे हैं।
आपको बता दें कि केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अशोक गहलोत के खिलाफ मानहानि का मामला वापस लेने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने जोधपुर प्रवास के दौरान कहा था कि वे जीवन भर उस क्षण को नहीं भूल सकते जब अशोक गहलोत ने उनकी दिवंगत माता के खिलाफ सर्किट हाउस के बाहर अमर्यादित टिप्पणी की थी।
PC: jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें