Rajasthan : अपने बहनोई पर ही टूट पड़े सेल, चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट...

Rajasthan: The cell attacked his brother-in-law, stabbed him to death with a knife...

Rajasthan : अपने बहनोई पर ही टूट पड़े सेल, चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थानी नहीं बल्कि पूरे देश में साले और बहनोई के रिश्ते को काफी महत्व दिया जाता है। माना जाता है कि जब कोई व्यक्ति जीजा बनता है तो फिर उसके साले उसकी खास ख्याल रखते हैं। हालांकि राजस्थान के जोधपुर में इसके विपरीत एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां  चौपासनी हाउसिंग कॉलोनी के सेक्टर 14 में रहने वाले एक व्यक्ति को उसके खुद के 2 सालों ने मिलकर चाकू से मार डाला। अचानक से हुए हमले में बहनोई के साथ उसका भाई भी बुरी तरह से घायल हो गया जिसका इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है। 

 पुलिस कर रही है मामले की जांच

जोधपुर के जूस की दुकान पर हुए इस हमले में बहनोई की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि साले को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम में भी इस मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी है शुरुआती जांच में जो बात सामने आई है उसके पीछे का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। हालांकि संबंध में पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है और उनका कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं और जल्द ही मामले पर खुलासा किया जाएगा। बता दे की मृतक बहनोई का नाम नुमान है और उसके भाई रफीक का इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है।

देर रात हुई बहनोई की मौत 

चाकू से हमले के बाद स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई। पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां रात के 1:00 बजे के करीब बहनोई नुमान की मृत्यु हो गई वही उसका भाई रफीक अभी भी गंभीर स्थिति में बना हुआ है। माना जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था जिसके कारण आरोपियों ने यह कदम उठाया है। 

PC :  Dhamaka36news