इंटरनेट डेस्क। राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का निधन हो गया है। वो कुछ समय से बीमार चल रहे थे और जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उनका इलाज जारी था। आपकां बता दें की लोकेंद्र सिंह कालवी के निधन के बाद देशभर में राजपूत समाज और अन्य समाज के लोगों ने दुख व्यक्त किया है।
जानकारी के अनुसार लोकेंद्र सिंह कालवी को उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था जहां उनका उपचार जारी था। जानकारों की माने तो राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का देर रात ही निधन हो गया था।
ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित थे लोकेंद्र सिंह कालवी
खबरों के अनुसार लोकेंद्र सिंह कालवी ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित थे। एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा के अनुसार उनका जून 2022 से सवाई मान सिंह अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार रात उन्होंने अंतिम सास ली। जानकारी के अनुसार लोकेंद्र सिंह कालवी का अंतिम संस्कार आज नागौर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।