Rajasthan : गर्मी से त्राहिमाम करती जनता के लिए पुजारी ने उठाया पीड़ा, बर्फ में बैठकर किया अनुष्ठान...

Rajasthan: Priest took pains for people suffering from heat, performed rituals sitting in snow...

Rajasthan : गर्मी से त्राहिमाम करती जनता के लिए पुजारी ने उठाया पीड़ा, बर्फ में बैठकर किया अनुष्ठान...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बीते कुछ दिनों में लोग गर्मी से परेशान हो रखे हैं। सड़कों कि हालत भी कुछ ऐसे हो गए हैं कि दिन के समय गाड़ियां ही नजर नहीं आती। आसमान से बरसती आग के बीच जनजीवन बुरी तरह से बेहाल हो गया है और लोगों को बेसब्री से बारिश का इंतजार है। भीषण गर्मी के बाद अब लोग भगवान के आगे नतमस्तक होने को मजबूर हो गए हैं। कुछ ऐसा ही नजर बुधवार को जयपुर के सोडाला स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में देखने को मिला। यहां एक धार्मिक अनुष्ठान किया गया जो मुख्य रूप से गर्मी से राहत देने के लिए था लेकिन तरीका कुछ ऐसा था जो देखते ही देखते चर्चा में आ गया और सोशल मीडिया में भी तेजी से वायरल हो गया। 

बर्फ में बैठकर की पूजा अर्चना 

महादेव मंदिर में पूजा के लिए विशेष व्यवस्था की गई। भगवान इंद्र को खुश करने के लिए पुजारी ने बर्फ में बैठकर अनुष्ठान किया और राहत की बूंदे बरसाने के लिए भगवान के आगे गुहार लगाई। इस संबंध में जानकारी भी दी गई कि इस विशेष अनुष्ठान को प्रजनन ने महायज्ञ कहा जाता है जिसमें शामिल होने वाले लोगों को ठंडा पानी में बैठकर अनुष्ठान करना पड़ता है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि इस अनुष्ठान का बहुत महत्व है और यह काफी समय से प्रचलन में भी है। उन्होंने कहा कि इसके काफी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं और उम्मीद जताई कि आने वाले 7 से 8 दिनों में गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। 

बड़े बर्तन में बर्फ रखकर....

इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुष्ठान के आयोजन पार्षद और एडवोकेट करण शर्मा ने बताया कि हर साल जब गर्मी भीषण होती है तो इस तरह के अनुष्ठान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अनुष्ठान के बाद सकारात्मक प्रभावित देखने को मिलते हैं यही कारण है कि लोगों में इसको लेकर काफी उत्साह रहता है।अनुष्ठान के दौरान पुजारी बड़े बर्तन में बर्फ के ऊपर बैठे हुए नजर आए वही बाकी अन्य पुजारी मंत्र उच्चारण में उनके साथ निभाते हुए नजर आ रहे थे। 

PC : abpnews