Rajasthan: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जयपुर में महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात, इसके लिए की सराहना

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 18वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं द्रौपदी मुर्मू ने महिलाओं को लेकर बड़ी बात की है।

उन्होंने महिलाओं के योगदान की विशेष रूप से चर्चा करते हुए कहा कि आज जो मैंने 20 स्वर्ण पदक दिए हैं, उनमें से 12 पदक हमारी बेटियों ने प्राप्त किए हैं। द्रौपदी मुर्मू ने इस दौरान बोल दिया कि अगर महिलाओं को समान अवसर मिले तो वे अपेक्षाकृत अधिक उत्कृष्टता हासिल कर सकती हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि इस साल का सबसे बड़ा प्लेसमेंट पैकेज भी एक छात्रा को मिला है।

इस कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल हुए। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जयपुर पहुंचन पर राज्यपाल हरीभाऊ बागड़े और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हवाईअड्डे पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। 

PC: amarujala 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें