Rajasthan: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेहंदीपुर बालाजी धाम में की पूजा अर्चना, बेणेश्वर धाम में महिला सम्मेलन में लिया हिस्सा

इंटरनेट डेस्क। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को राजस्थान के दौरे पर रही। इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिद्धपीठ मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंची हैं। राष्ट्रपति के यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा समेत अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।

इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बालाजी मंदिर पहुंचने पर महंत डॉ नरेशपुरी गोस्वामी ने उनका स्वागत किया और पंडितों ने मिलकर बालाजी की विशेष पूजा अर्चना भी की। राष्ट्रपति करीब डेढ़ घंटे तक मेहंदीपुर धाम में रूकी।

राष्ट्रपति मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के बाद डूंगरपुर जिले में स्थित बेणेश्वर धाम पहुंचीं। यहां उन्होंने राजिविका की ओर से लखपति दीदी योजना के तहत आयोजित महिला सम्मेलन में हिस्सा लिया। मीडिया रिपोटर्स की माने तो आजादी के बाद अब तक कोई भी राष्ट्रपति बेणेश्वर धाम पर नहीं आया था।

pc- NBT

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।