Rajasthan : बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

राजस्थान के उदयपुर जिले में पुलिस ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस की यह कार्रवाई गुरुवार को उदयपुर में हुई धार्मिक सभा में उनके एक बयान को लेकर की है

Rajasthan : बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

राजस्थान के उदयपुर जिले में पुलिस ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस की यह कार्रवाई गुरुवार को उदयपुर में हुई धार्मिक सभा में उनके एक बयान को लेकर की है। 

धर्मसभा में शास्त्री ने राजसमंद जिले के कुम्भलगढ़ किले में लगे हरे झंडों के स्थान पर भगवा झंडा लगाने का लोगों से आह्वान किया। 

पुलिस ने इसे धार्मिक हिंसा के लिए उकसाना माना है। उनके बयान पर  शहर के हाथीपोल थाने में मामला दर्ज किया गया था।  उदयपुर के एसपी विकास शर्मा ने कहा कि उनका बयान भड़काऊ और विवादित है।