Rajasthan: पीएम मोदी 4 जुलाई को करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन, जयपुर मेट्रो फेज-2 का भी हो सकता हैं शिलान्यास

Rajasthan: पीएम मोदी 4 जुलाई को करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन, जयपुर मेट्रो फेज-2 का भी हो सकता हैं शिलान्यास

Rajasthan:  पीएम मोदी 4 जुलाई को करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन, जयपुर मेट्रो फेज-2 का भी हो सकता हैं शिलान्यास

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के बालोतरा में बने पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन की तारीख फिक्स हो गई है। पहले जहां 21 अप्रैल को इसका उद्घाटन होना था वहीं अब 4 जुलाई की डेट फाइनल हो चुकी है। बता दें कि 21 अप्रैल को उद्घाटन से एक दिन पहले ही रिफाइनरी में आग की घटना के बाद यह आगे के लिए टाल दिया गया था। इसके बाद लगातार इसके उद्घाटन की तारीख को लेकर बातचीत चल रही थी। अब फिर से पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन की दिन तय कर दिया गया है।

4 जुलाई को होगा उद्घाटन
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को राजस्थान यात्रा पर आएंगे। इसी दौरान रिफाइनरी का उद्घाटन कार्यक्रम किया जाएगा। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि पीएम जयपुर मेट्रो फेज-2 का भी शिलान्यास कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 4 जुलाई को प्रस्तावित राजस्थान यात्रा की तैयारियों के संबंध में बुधवार (24 जून) को सीएम आवास पर उच्चस्तरीय बैठक ली। 

जयपुर मेट्रो फेज-2 का भी होगा शिलान्यास
बताया जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी रिफाइनरी के उद्घाटन के साथ-साथ जयपुर मेट्रो के दूसरे फेज का शिलान्यास भी करेंगे। जयपुर को 13 हजार करोड़ का मेट्रो प्रोजेक्ट मिलेगा। इसके साथ यह भी कहा जा रहा है कि पीएम मोदी की मौजूदगी में ही यमुना जल समझौता को लेकर राजस्थान और हरियाणा के बीच एमओयू साइन किया जाएगा। बता दें, जयपुर मेट्रो के फेज-2 के शिलान्यास का भी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। जयपुर की मेट्रो फेज-2 परियोजना 13 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा लागत से बनाई जाएगी।

pc- chinimandi.com