Rajasthan: अब गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति ने बढ़ा दी है भजनलाल सरकार की टेंशन, अध्यक्ष विजय बैंसला ने दे डाली है ये सख्त चेतावनी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार की अब गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति ने टेंशन बढ़ा दी है। समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने अब प्रदेश सरकार को अपनी मांगाों को लेकर सख्त चेतावनी दे डाली है। 

खबरों के अनुसार, विजय बैंसला ने जिले के महुवा क्षेत्र स्थित पीपलखेड़ा में आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा के दौरान अब बोल दिया कि अगर समुदाय की मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आगामी 8 जून को भरतपुर जिले के पीलूपुरा में एक निर्णायक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की भविष्य की रणनीति तय की जाएगी। 

गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष बैंसला ने प्रदेश सरकार पर समुदाय से किए गए वादों को निभाने में विफल रहने का आरोप भी लगा दिया है। बैंसला ने इस दौरान प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए बोल दिया कि हम तब तक घर नहीं लौटेंगे जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होतीं। 

सरकार पिछले 17 महीनों से हाथ पर हाथ धरे बैठी है
उन्होंने भजनलाल सरकार के लिए बोल दिया कि सरकार पिछले 17 महीनों से हाथ पर हाथ धरे बैठी है। आपको बता दें कि गुर्जर आरक्षण समिति की ओर से महापंचायत से एक पोस्टर भी जारी किया है। इसमें समिति की कई लंबित मांगों को सूचीबद्ध किया गया है। इस पोस्टर में बताया गया है कि रोस्टर प्रणाली में संशोधन: वर्तमान प्रणाली में पूरी आरक्षण सुविधा नहीं मिल पा रही है।  गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति ने प्रदेश स्तर पर इस प्रणाली को लागू किए जाने  की मांग की है, जिससे उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके। वहीं समिति की ओर से कई अन्य मांगें भी की गई हैं। 

PC: hindi.news18 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें