Rajasthan: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अब इस संबंध में विदेश मंत्री एस.जयशंकर को लिख दिया है पत्र

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट से सांसद हनुमान बेनीवाल ने दक्षिण अफ्रीका में गुमशुदा हुए बाड़मेर जिले के निवासी जीवराज बेनीवाल के संबंध में केन्द्र सरकार को पत्र लिखा है।

आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है। आपएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में शुक्रवार को एक्स के माध्यम से कहा कि दिल्ली स्थित आवास पर बाड़मेर जिले के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और दक्षिण अफ्रीका में गुमशुदा हुए बाड़मेर जिले के निवासी जीवराज बेनीवाल के संबंध में अवगत कराया। 

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि मैंने तत्काल विदेश मंत्री एस.जयशंकर को इस संबंध में पत्र लिखा व विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से संसद भवन में वार्ता भी की। नागौर सांसद हनुमान बेनीवा ने एक्स के माध्यम से बताया कि मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में भी अवगत करवाया। 

आपको बता  दें कि हनुमान बेनीवाल संसद भवन में उद्योग संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में भाग लेकर कई विषयों पर अपने सुझाव भी रखे थे। 

PC:  x
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें