Rajasthan: जोधपुर के ओसियां में सामूहिक हत्याकांड, मासूम सहित चार को मारकर लगाई आग, मचा हड़कंप....

घटना की जानकारी मिलने के बाद पलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा जिसके बाद आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया

Rajasthan: जोधपुर के ओसियां में सामूहिक हत्याकांड, मासूम सहित चार को मारकर लगाई आग, मचा हड़कंप....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के जोधपुर जिले के ओसियां क्षेत्र के चेराई कस्बे के रामनगर गांव में सामूहिक हत्याकांड का मामला सामने आया है। यहां 6 महीने की मासूम सहित एक ही परिवार के 4 लोगों को मारकर जला दिया गया। पुलिस के मुताबिक पूरे परिवार की सोते समय हत्या कर बाद में जाले की घटना को अंजाम दिया गया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पूरा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है और मृतक के भतीजे ने ही घटना को अंजाम दिया है। आरोपी 19 वर्ष का है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतकों में एक व्यक्ति, दो महिलाए और एक 6 माह की बच्ची शामिल है। आरोपी ने रात में सोते समय चारों के गले रेत दिए और फिर झौपड़े में डालकर उसको आग लगा दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा जिसके बाद आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया। एक साथ चार लोगों की सामूहिक हत्या के बाद गांव में लोगों ने जैसे ही सुना सब सन्न रह गए। इधर पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। 

pc- aaj tak