इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा इन दिनों विशेष रूप से चर्चा में बने हुए हैं। गत माह अजमेर जिले के किशनढ़ में 12 जगहों पर छापेमारी कर नकली खाद को जब्त किए जाने के बाद भजनलाल सरकर के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अब नकली बीज माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
इसी के तहत किरोड़ी लाल मीणा ने अब अधिकारियों की एक टीम के साथ प्रदेश के श्रीगंगानगर जिले में कई बीज भंडारों पर छापेमारी की है। खबरों के अनुसार, कृषि मंत्री मीणा ने आज श्रीगंगानगर के रीको औद्योगिक क्षेत्र में अधिकारियों की टीम के साथ बीज भंडारों पर अचानक ये कार्रवाई की है।
मंत्री मीणा द्वारा की गई औचक छापेमारी में भारी मात्रा में नकली बीज बरामद होने की जानकारी भी सामने आई है। खबरों के अनुसार, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने खुद मौके पर मौजूद रहकर बीज भंडारों में सैंपल की जांच करवाई है।
आपको बात दें कि किरोड़ी लाल मीणा किसी न किसी कारण चर्चा में बने रहते हैं। उन्होंने मंत्री पर से भी इस्तीफा दे दिया था, लेकिन सरकार की आरे से इसे स्वीकार नहीं किया गया था। अब किरोड़ी लाल मीणा ने फिर से अपनी सक्रियता दिखाई है।
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें