Rajasthan: एसआईआर को लेकर झाबर सिंह खर्रा का कांग्रेस पर जुबानी हमला, कहा- पार्टी ने घुसपैठियों के वोटों के जरिए…

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस की ओर से एसआईआर का शुरू से ही विरोध किया गया है। राजस्थान में तो इसका काम पूरा होने के बाद चुनाव आयोग की ओर से पहला ड्राफ्ट रोल जारी कर दिया है। कांग्रेस के विरोध के बीच प्रदेश से एसआईआर में वोटर लिस्ट से करीब 42 लाख नाम हटाए गए हैं।

अब प्रदेश की भजनलाल सरकार में नगर विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने एसआईआर को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया है। खबरों के अनुसार, झाबर सिंह खर्रा ने एसआईआर को लेकर बोल दिया कि कांग्रेस जिस तरह का माहौल बना रही है, उससे स्पष्ट होता है कि पार्टी ने घुसपैठियों के वोटों के जरिए लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है।

नगर विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने इस दौरान बोल दिया कि मतदाता सूची की शुद्धता के लिए अपनाई जा रही प्रक्रिया पूरी तरह सरल, पारदर्शी और नियम सम्मत है। आपको बात दें कि एसआईआर को लेकर केन्द्र की मोदी और प्रदेश की भजनलाल सरकार कांग्रेस के निशाने पर बनी हुई है।

PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें