जयपुर। विधायक निधि से फंड स्वीकृत करवाने के लिए रिश्वत मांगने के स्टिंग में राजस्थान के तीन विधायक फंस गए हैं। इस संबंध में एक मीडिया संस्थान की ओर से सत्ताधारी पार्टी भाजपा के विधायक रेवंत राम डांगा, कांग्रेस विधायक अनीता जाटव और निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत का नाम शामिल है। अब इस स्टिंग में फंसी ऋतु बनावत ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।
खबरों के अनुसार, निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने सीएम भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा कि इस प्रकरण में मुझ पर भी आरोप लगाया गया है, मेरा आपसे निवेदन है कि इस मामले में उस व्यक्ति की भूमिका भी संदिग्ध है, जिसने यह वीडियो बनाया।
भरतपुर के बयाना से विधायक ऋतु बनावत ने इस संबंध में आगे लिखा कि उस व्यक्ति द्वारा कई विधायकों के पत्र दिखाए गए और बातचीत में कई विधायकों के पत्र होना स्वीकार भी किया गया। उन्होंने इसे लोकतंत्र को खतरा बताते हुए कहा कि इस मामले में उस पार ब्लैकमेलिंग का कोई बड़ा षड्यंत्र भी हो सकता है।
PC: newstak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें