Rajasthan: हनुमान बेनीवाल ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, कहा- यह मनमर्जी...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट से सांसद हनुमान बेनीवाी ने अब सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।  

Rajasthan: हनुमान बेनीवाल ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, कहा- यह मनमर्जी...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट से सांसद हनुमान बेनीवाी ने अब सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।  आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। 

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मंगलवार को एक्स के माध्यम से कहा कि आज प्रदेश के कई जिलों के छात्र-छात्राओं ने मुझे ज्ञापन देकर अवगत करवाया कि उनके द्वारा समय पर दस्तावेज जमा करवाने के बावजूद राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा छात्रवृत्ति फॉर्म बिना किसी स्पष्ट कारण के खारिज कर दिए। सरकार की यह मनमर्जी निंदनीय है।  

मैं राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पूछना चाहता हूं कि क्या यही है आपकी सरकार की संवेदनशीलता?  वंचित वर्ग के छात्रों को पढ़ाई छोडऩे पर मजबूर क्यों किया जा रहा है? मेरी मांग है कि ऐसे सभी मामलों का रिव्यू करवाकर छात्रों को छात्रवृति दी जाए। 

PC:  rajasthan.inkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें