इंटरनेट डेस्क। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से आंदोलन की चेतावनी के बाद राजस्थान की भजनलाल सरकार इस संबंध में सतर्क हो गई है। 8 जून को प्रस्तावित इस आंदोलन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने भरतपुर जिले के बयाना इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खबरों के अनुसार, भरतपुर के पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा की इस पर नजर बनी रही है।
वह खुद मैदान में हैं और तैयारियों पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने बयाना में अधिकारियों के साथ इस संबंध में अहम बैठक की। खबरों के अनुसार, बैठक के बाद भरतपुर के पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने 2008, 2010 और 2015 के गुर्जर आंदोलन के केन्द्र रहे पीपलूदा और काकड़वाड़ी जैसे स्थलों का निरीक्षण किया। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं गुर्जर समाज के नेताओं और प्रतिनिधियों के साथ भी लगातार संपर्क किया जा रहा है।
आपको बात दें कि गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति ने शर्तें नहीं मानने पर भजनलाल सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी थी। समिति की ओर से 8 जून को भरतपुर जिले के पीलूपुरा धरना स्थल पर विशाल महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसके लिए गांव-गांव लोगों से जनसंपर्क किया जा रहा है।
PC: jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें