Rajasthan: राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की अचानक तबीयत हुई खराब, चल रहा है इलाज

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की एक बार फिर से अचानक तबीयत खराब हो गई है।

Rajasthan: राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की अचानक तबीयत हुई खराब, चल रहा है इलाज

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की एक बार फिर से अचानक तबीयत खराब हो गई है। खबरों के अनुसार, आज जोधपुर के एमबीएम इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी में आयोजित दीक्षांत समारोह से लौटने के तुरंत बाद हरिभाऊ बागड़े की तबीयत खराब हो गई। इस दौरान उनको उल्टी और घबराहट की परेशानी हुई।

इसके बाद उन्हें जोधपुर सर्किट हाउस ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों की एक विशेष टीम द्वारा उनकी जांच की जा रही है। खबरों के मुताबिक, राज्यपाल की स्थिति को देखते हुए जोधपुर मथुरादास माथुर अस्पताल के 'रेड जोन' को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इससे किसी भी आपातकालीन स्थिति में राज्यपाल को तुरंत इलाज मुहैया कराया जा सके।

आपको बता दें कि आज सुबह ही विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें राजस्थान दिवस और नव वर्ष की बधाई दी थी। आपको बता दें कि इससे पहले 10 मार्च को भी उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

PC: dainikjaltedeep
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें