Rajasthan: पीएम मोदी को राज्यपाल ने दिया विशेष उपहार, इसके बारे में जानकार आप भी रह जाएंगे हैरान....

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिनों तक जयपुर के दौरे पर रहे है और इस दौरे के दौरान उन्होंने जयपुर में पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्ष सम्मेलन में शिरकत की

Rajasthan: पीएम मोदी को राज्यपाल ने दिया विशेष उपहार, इसके बारे में जानकार आप भी रह जाएंगे हैरान....

इंटरनेट डेस्क। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिनों तक जयपुर के दौरे पर रहे है और इस दौरे के दौरान उन्होंने जयपुर में पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्ष सम्मेलन में शिरकत की। इस दौैरान पीएम मोदी से प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन विश्राम गृह में प्रधानमंत्री से विशेष रूप से मुलाकात की। 

इस अवसर पर शुभता के प्रतीक भगवान श्री गणेश की छवि में उकेरी राजस्थान की प्रसिद्ध मीनाकारी कला का स्मृति चिन्ह उन्हें भेंट किया। पीएम से मुलाकात के संदर्भ में राजस्थान के राजभवन ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर भी पोस्ट किया। राजभवन ने लिखा  राज्यपाल कलराज मिश्र  ने राजभवन विश्राम गृह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विशेष रूप से मुलाकात की है।

बता दें की तीन दिनों के दौरे के दौरान पीएम मोदी जयपुर में राजभवन में रूके और यहीं रात्रि विश्राम किया। उन्होंने यहां राजभवन विश्राम गृह में ही अपना काम किया और यही राज्यपाल से मुलाकात भी की। 

pc- abp news

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।