जयपुर। भजनलाल सरकार की ओर से उच्च प्राथमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पृथक से बालिका शौचालय बनाए जाएंगे। इस बात की जानकारी आज शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने विधानसभा में दी है। उन्होंने इस संबंध में कहा कि प्रदेश में राजकीय विद्यालयों के भवनों एवं शौचालयों का सर्वे जारी है।
इसके उपरांत विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से शौचालयों का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उच्च प्राथमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पृथक से बालिका शौचालय बनाए जाएंगे। शिक्षा मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। राजकीय विद्यालयों में स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत शौचालय निर्माण हेतु पंचायती राज विभाग को प्रस्ताव प्रेषित किए जा चुके है।
इससे पहले विधायक मनोज कुमार के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में शिक्षा मंत्री ने बताया कि यू-डाईस डाटा 2023-24 के अनुसार तहसील सुजानगढ़ के स्वयं के भवन वाले कुल 147 राजकीय विद्यालयों में से 146 विद्यालयों में एवं तहसील बीदासर के स्वयं के भवन वाले कुल 195 राजकीय विद्यालयों में से 195 राजकीय विद्यालयों में शौचालय सुविधा उपलब्ध है।
PC: rajasthan ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें