Rajasthan: राहुल गांधी पर FIR को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, सुनकर तो सीएम हिमंत बिस्वा भी हो जाएंगे....

Rajasthan: राहुल गांधी पर FIR को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, सुनकर तो सीएम हिमंत बिस्वा भी हो जाएंगे....

Rajasthan:  राहुल गांधी पर FIR को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, सुनकर तो सीएम हिमंत बिस्वा भी हो जाएंगे....

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा  इन दिनों असम में है। यात्रा जब से असम में एंटर हुई है तब से ही कुछ ना कुछ बाते रोज निकलकर सामने आ रही है। ऐसे में अब अवरोधक तोड़कर गुवाहटी में प्रवेश करने के बाद से असम में सियासी बवाल मच गया है। खबरे है की असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर भीड़ को उकसाने का आरोप लगाया है और कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

इसके बाद अब कांग्रेस नेता सीएम सरमा के फैसले का विरोध कर रहे हैं। इसी मामले में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और उन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा  भारत जोड़ो न्याय यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को डिस्टर्ब करने की कोशिश की गई है।

जानकारी के अनुसार गहलोत ने कहा की विशेष रूप से मुख्यमंत्री सरमा के निर्देश पर तो और भी ज्यादा डिस्टर्बिंग है। मुख्यमंत्री ने एफआईआर दर्ज करने के भी आदेश दे दिए हैं। किसी भी सीएम को ये हक नहीं है कि वो पुलिस वालों को और अधिकारियों को एफआईआर दर्ज करने के लिए कहे।

PC- NDTV

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।