Rajasthan: गजेन्द्र सिंह ने गहलोत के खिलाफ मानहानि केस वापस लेने से किया इनकार, अब बोल दी है ये बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ डिफेमेशन केस (मानहानि का मामला)वापस लेने से साफ मना कर दिया है। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार में मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

खबरों के अनुसार, गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जोधपुर प्रवास के दौरान अपने निवास से सर्किट हाउस पहुंचकर मीडिया के सामने अब इस संबंध में बोल दिया कि वे जीवन भर उस क्षण को नहीं भूल सकते जब अशोक गहलोत ने उनकी दिवंगत माता के खिलाफ सर्किट हाउस के बाहर अमर्यादित टिप्पणी की थी। केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने इस दौरान साफ कर दिया कि इस मानहानि केस की वापसी का कोई सवाल ही नहीं उठता। 

केन्द्रीय मंत्री ने इस दौरान ये भी बोल दिया कि अशोक गहलोत ने मीडिया से कहा कि जो उन्होंने अपराध किया है उसके लिए क्षमा चाहते हैं, वो भी मेरे सामने आने की बजाय मीडिया के जरिए, यह उचित नहीं है। इस दौरान शेखावत ने आपातकाल और संविधान को लेकर भी गहलोत पर निशाना साधा है। 

PC:  thedailyguardian
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें