Rajasthan:पूर्व सांसद महेश जोशी की पत्नी का निधन, कांग्रेस नेता को मिली सात दिन की जमानत

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे महेश जोशी को आज एक और बड़ा झटका लगा है। जल जीवन मिशन घोटाले में गिरफ्तार कांग्रेस नेता महेश जोशी की पत्नी कोशल देवी का आज निधन हो गया है।

किडनी सहित कई गंभीर बीमारियों से जूझ रही कोशल देवी ने आज अस्पताल में अन्तिम सांस ली। वह ब्रेन हेमरेज के चलते वे कुछ दिनों से अचेत अवस्था में थीं। पत्नी के निधन के बाद महेश जोशी को कोर्ट ने 7 दिन की अंतरिम जमानत की अनुमति दी है।

खबरों के अनुसार, वकील ने कोर्ट में पूर्व सांसद जोशी को 12 दिन की पेरोल देने का भी आग्रह किया, लेकिन कोर्ट ने 7 दिन की अंतरिम जमानत की अनुमति दी है। महेश जोशी को ईडी ने पीएमएलए मामलों की विशेष अदालत में पेश किया था। गौैरतलब है राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी को  24 अप्रैल को जल जीवन मिशन घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

PC: hindi.news18, rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें