इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार सुबह जयपुर में मीडिया से बात की और किरोड़ीलाल मीणा के साथ साथ हनुमान बेनीवाल को भी निशाने पर लिया। जिससे प्रदेश की सियासत गरमा सकती है, गहलोत ने आरोप लगाया है कि उनकी सरकार को गिराने की साजिश में हनुमान बेनीवाल और किरोड़ी लाल मीणा शामिल थे।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गहलोत ने कहा कि ये दोनों नेता आपस में दोस्त हैं और उन्होंने मिलकर उनकी सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया। उन्होंने दावा किया कि ये दोनों नेता उस दौरान हेलीकॉप्टर लेकर राजस्थान में घूमे थे, जिसका मकसद उनकी सरकार को गिराना था।
खबरों की माने तो अशोक गहलोत ने इस दौरान टीवी पर इन दोनों नेताओं के बीच चल रही बयानबाजी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि पूरा देश देख रहा है कि ये दोनों नेता एक-दूसरे पर किस तरह आरोप लगा रहे हैं, उन्होंने सवाल किया कि इससे राजस्थान के लोगों के बीच क्या संदेश गया होगा।
pc- the week