इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले से एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। यहां पर एक महिला द्वारा अपने पति की हत्या कर जीजा के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, बिहार निवासी मृतक गुड्डू (35) यहां पर किराए के मकान में रह रहा था। जांच में युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं।
खबरों के अनुसार, घर की मालकिन संतरा देवी ने जानकारी दी कि गुड्डू करीब 15 दिन पहले पत्नी बॉबी के साथ कॉलोनी में रहने आया था। उनके बगल में ही दूसरे कमरे में बॉबी का जीजा अनुज भी रहता था। मकान मालकिन ने पुलिस को बताया कि अनुज सुबह से ही गायब था।
बॉबी ने कॉलोनी में लोगों से कहा था कि पति अस्पताल में एडमिट है, वह उससे मिलने के लिए जा रही है। उसे कमरे को बाहर से ताला लगा दिया था। मकान मालकिन ने बताया कि कमरे में दरवाजे के छेद से देखा तो पलंग पर कम्बल ओढ़े एक व्यक्ति पड़ा नजर आया। इस पर उसने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने युवक का शव पलंग पर पड़ा पाया।
PC bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें