Rajasthan: पहले बाइक से ले गया जंगल, सूने मकान में युवक ने कर दी ये डिमांड, नहीं मानी लड़की तो...  

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के डूंगरपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। यहां के दोवडा क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग के हाथ तोडक़र उससे ज्यादती करने का मामला सामने आया है।

Rajasthan: पहले बाइक से ले गया जंगल, सूने मकान में युवक ने कर दी ये डिमांड, नहीं मानी लड़की तो...  

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के डूंगरपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। यहां के दोवडा क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग के हाथ तोडक़र उससे ज्यादती करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में दोवडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए  आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  खबरों के अनुसार, डूंगरपुर जिले की दोवडा थाना पुलिस ने जानकारी दी कि दोवडा थाना क्षेत्र निवासी एक पीडि़ता की ओर से 19 नवम्बर को थाने में मामला दर्ज करवाया था। 

इस प्रकार आरोपी ने दिया है घटना को अंजाम
पुलिस ने बताया कि दराखांडा फला दरा निवासी आरोपी सुनील पुत्र दिनेश परमार ने 6 नवम्बर को पीडि़त नाबालिग को फोन करके घर के बाहर बुलाया था। यहां से आरोपी डरा धमकाकर जबरन बाइक पर बैठाकर उसे एक जंगल में ले गया। आरोपी ने जंगल में स्थित एक मकान नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। नाबालिग ने इसका विरोध किया, लेकिन सुनील ने उससे मारपीट की। इस दौरान आरोपी ने एक ल_ से नाबालिग के हाथ तोड़ दिए। इसके बाद भी आरोपी का मन नहीं भरा और उसने दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। 

पुलिस ने कर दिया है आरोपी को गिरफ्तार
इसके बाद पीडि़ता ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। जिसपर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस से शुक्रवार को आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना को लेकर अन्य खुलासा हो सकता है। 

PC: hindi.news24online.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें