इंटरनेट डेस्क। देश में रोजाना कहीं न कहीं से महिलाओं के साथ अपराधों की खबरें सुनने को मिल ही जाती है । गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला को समोसा में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर बेचने का मामला प्रकाश में आया है। खबरों के अनुसार, इस महीला को राजस्थान में चार लाख रुपए में बेचे जाने का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार, महावीर गुर्जर नाम के व्यक्ति ने बकरी पालन करने के लिए इस महिला को चार लाख रुपए में खरीदा था।
महिला ने पुलिस को इस संबंध में चौंकाने वाली जानकारी दी है। उसने पुलिस को बताया कि आठ जुलाई को काम करके वह फैक्ट्री से निकली तो रास्ते तीन लोगों के साथ एक महिला मिली। इसके बाद ये लोग उसे एक दुकान पर ले गई। इसके बाद उन्होंने नशीला पदार्थ मिला समोसा खिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई।
होश आने पर उसे पता चला कि वह राजस्थान में थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे एक ऐसी जगह पर रखा गया था, जहां पर कोई नहीं आता-जाता था। वहां पर उसे बकरी चराने का काम दिया गया था। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
महिला ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा
खबरों के अनुसार, पुलिस पूछताछ में महिला ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने बताया कि रामगढ़ताल निवासी एक किशोरी भी बंधक बनाया गया है। इसके बाद पुलिस से आशंका जताई की कोई गिरोह है जो खरीद-बेच कर रहा है और उस गिरोह से जुड़ी महिला बिलंदपुर खंता में रहती है।
PC: patrika