इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में नकली खाद और बीज के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के कारण इन दिनों कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि उनके इस कदम से खाद विक्रेता बेहद नाराज हैं। राजस्थान एग्रीकल्चर इनपुट डीलर्स एसोसिएशन (रायडा) के सदस्यों ने इसका विरोध किया है। इसी कारण आज प्रदेश में बीज की दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
इसी कारण आज खाटू श्याम जी और रींगस सहित कई जिलों में खाद बीज की दुकानों सुबह से ही बंद है। दुकानें बंद होने से किसान भी काफी परेशान नजर आए। रायडा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किरोड़ी लाल मीणा द्वारा की जा रही कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
उन्होंने कहा कि किशनगढ़ की अचानक जांच का वे समर्थन करते हैं, लेकिन गंगानगर में की गई कार्रवाई गलत है। ऐसा करने से कृषि इनपुट व्यापार प्रभावित होता है। इस दौरान उन्होंने बोल दिया कि कृषि विभाग की ओर से उत्पादकों को न तो कोई नोटिस जारी किया और न ही यहां कोई अनियमितता पाई गई। फिर भी बीज को नकली बताना ठीक नहीं है।
PC: etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें