Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल के इस काम से खुश हुए विपक्ष के नेता भी, पायलट ने तो बोल भी दी ये बड़ी बात

राजस्थान में नये सीएम ने शपथ ग्रहण करते ही काम करना शुरू कर दिया है और उसके साथ ही उनकी तारीफ भी होने लगी है।

Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल के इस काम से खुश हुए विपक्ष के नेता भी, पायलट ने तो बोल भी दी ये बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में नये सीएम ने शपथ ग्रहण करते ही काम करना शुरू कर दिया है और उसके साथ ही उनकी तारीफ भी होने लगी है। इतना ही नहीं विपक्ष के नेता भी उनके काम करने के अंदाज को पसंद कर रहे है। ऐसे मंे पूर्व डिप्टी सीएम पायलट भी उनके काम से खुश नजर आ रहे है। 

बता दें की सरकार बनने पर भाजपा ने वादे के मुताबिक परीक्षाओं में हुए पेपरलीक प्रकरण में  विशेष जांच दल एसआईटी का गठन कर दिया है। भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के इस कदम का कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी स्वागत किया है। 

खुद सचिन पायलट ने भी अपनी ही सरकार के खिलाफ इस मुद्दे पर खुलकर आवाज उठाई थी। अब भजनलाल शर्मा की सरकार ने पेपर लीक मुद्दे पर एसआईटी का गठन किया तो पायलट ने इसका स्वागत करते हुए युवाओं को न्याय मिलने की उम्मीद जाहिर की। 

pc- one india hindi

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।