Rajasthan Elections: छत्तीसगढ़ में विष्णु देव को सीएम बनाकर भाजपा ने दिया राजस्थान में नया संकेत, अब राजे की राह आसान नहीं....

तीन राज्यों में बहुमत मिलने के सात दिन बाद भाजपा नेतृत्व छत्तीसगढ़ में आदिवासी समुदाय से आने वाले विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाने में सफल हुआ है।

Rajasthan Elections: छत्तीसगढ़ में विष्णु देव को सीएम बनाकर भाजपा ने दिया राजस्थान में नया संकेत, अब राजे की राह आसान नहीं....

इंटरनेट डेस्क। तीन राज्यों में बहुमत मिलने के सात दिन बाद भाजपा नेतृत्व छत्तीसगढ़ में आदिवासी समुदाय से आने वाले विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाने में सफल हुआ है। लेकिन अभी भी दो बड़े राज्य बाकी है जिनमें राजस्थान और मध्य प्रदेश बाकी है। ऐसे में सबसे बड़ी बात यह है की पार्टी ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए भी संकेत दिए हैं।

छत्तीसगढ़ के बारे में जो रणनीति भाजपा नेतृत्व ने सामने रखी है, उससे मध्य प्रदेश और राजस्थान की गुत्थी भी सुलझने की पूरी-पूरी संभावना है। इन दोनों राज्यों में भी यही समीकरण अपनाए जा सकते हैं। अगर राजस्थान में भी यहीं समीकरण बनते है तो यह तो तय है की वसुंधरा राजे का तीसरी बार सीएम बनने का सपना सपना ही रह जाएगा।

ऐसे में संभावना है कि मध्य प्रदेश में पार्टी ओबीसी समुदाय और राजस्थान में ओबीसी या दलित समुदाय के अलावा अगड़ी जाति पर भी दांव लगा सकती है। राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के चलते पेंच फंसा हुआ है। सबसे बाद में यानी मंगलवार को राजस्थान विधायक दल की बैठक बुलाई गई है।

pc-  aaj tak