Rajasthan Elections 2023: राज्यवर्धन सिंह को प्रियंका गांधी और सीएम गहलोत के लिए क्यों बोलनी पड़ गई ऐसी बात? केंद्रीय नेतृत्व भी हो गया...

राजस्थान में चुनावी महौल गरमाया हुआ है नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने से नहीं चूक रहे है।

Rajasthan Elections 2023:  राज्यवर्धन सिंह को प्रियंका गांधी और सीएम गहलोत के लिए क्यों बोलनी पड़ गई ऐसी बात? केंद्रीय नेतृत्व भी हो गया...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में चुनावी महौल गरमाया हुआ है नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने से नहीं चूक रहे है। ऐसे में भाजपा के उम्मीदवार और सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। 

राठौड़ ने कहा कि प्रियंका वाड्रा रणथंभौर में शेरों को देखने के लिए आती हैं, लेकिन पिछले 5 साल में वे कभी भी रेप पीड़िताओं से नहीं मिली हैं। ये उनके बड़े-बड़े दावों की हकीकत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जड़ें अब उखड़ चुकी हैं।

इसके साथ ही राठौड़ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चाहे अशोक गहलोत हों या फिर उनका वरिष्ठ नेतृत्व, कांग्रेस ने राजस्थान में अपनी हार स्वीकार कर ली है। पिछले पांच साल में कांग्रेस ने राजस्थान में कोई भी काम नहीं किया है। इसके साथ ही राठौड़ ने तंज सकते हुए कहा कि अशोक गहलोत कहते हैं कि मुख्यमंत्री का पद उन्हें नहीं छोड़ रहा है, वो सही हैं, लेकिन अब जनता उनसे पद छुड़वाने के लिए आ रही है।

pc- abp news