Rajasthan Elections 2023: राजनाथ सिंह ने गहलोत सरकार पर लगा दिए बड़े आरोप, जान ले आप भी

राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने का दौर जारी है।

Rajasthan Elections 2023: राजनाथ सिंह ने गहलोत सरकार पर लगा दिए बड़े आरोप, जान ले आप भी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने का दौर जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को राजसमंद में भाजपा प्रत्याशी दीप्ती माहेश्वरी ने भी नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा के स्टार प्रचारक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने राजसमंद में भाजपा प्रत्याशी दीप्ती माहेश्वरी की नामांकन सभा को भी संबोधित किया। 

इस दौरान उन्होंने प्रदेश की गहलोत सरकार और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। राजनाथ ने कहा जनता का नेताओं पर भरोसा खत्म हो रहा है। ऐसा इसलिए हुआ क्यों नेताओं की कथनी और करनी में अंतर है। विश्वास पर आए इस संकट को कांग्रेस ने और गहरा किया है। 

बता दें की राजनाथ सिंह यहीं नहीं रूके, उन्होंने, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार समेत अन्य मुद्दों पर कांग्रेस  को घेरा। राजनाथ सिंह ने कहा- राजस्थान में सांप्रदायिक तत्व तांडव मचा रहे हैं, और आप सो रहे हैं।

pc- india news