Rajasthan Elections 2023: राजेंद्र राठौड़ का सचिन पायलट पर बड़ा हमला, कहा- ऑटो पायलट मोड़ पर उड़ता है उनका विमान

राजस्थान विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है और उसके साथ ही राजनेताओं का आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है।

Rajasthan Elections 2023: राजेंद्र राठौड़ का सचिन पायलट पर बड़ा हमला, कहा- ऑटो पायलट मोड़ पर उड़ता है उनका विमान

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है और उसके साथ ही राजनेताओं का आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है। ऐसे में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने टोंक में सचिन पायलट पर निशाना साधा है। बता दें की टोंक पायलट का विधानसभा क्षेत्र है। 

प्रतिपक्ष ओर भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ ने यहां कांग्रेस नेता सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए कहा की टोंक जिले में पायलट साहब का विमान, ऑटो पायलट मोड़ पर उड़ता रहा ओर टोंक की धरती पर कम उतरा है। यह जो आरपीएसी में भ्रष्टाचार की बात करते है और भ्रष्टाचार के खिलाफ अजमेर से जयपुर तक यात्रा निकालते है पर कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य का ओहदा मिलते ही उनकी आवाज बंद हो जाती है। 

इसके साथ ही राठौड़ ने कहा की इस बार टोंक में भी राजनीति करवट बदलेगी। कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए राजेन्द्र राठौड़ ने कहा राजस्थान में तुष्टिकरण का तांडव होता रहा है।

pc- bharat.republicworld.com