Rajasthan Elections 2023: नीतीश के बयान भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी ने सोनिया और प्रियंका गाधी पर साधा निशाना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में सदन के अंदर ऐसा शर्मनाक बयान दिया है जिसे सुनकर कोई भी शर्मसार हो जाए।

Rajasthan Elections 2023:  नीतीश के बयान भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी ने सोनिया और प्रियंका गाधी पर साधा निशाना

इंटरनेट डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में सदन के अंदर ऐसा शर्मनाक बयान दिया है जिसे सुनकर कोई भी शर्मसार हो जाए। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण पर बोलते हुए इतना कुछ कह दिया की उन्हें पता ही नहीं रहा और ऐसे में नीतीश कुमार की अश्लील टिप्पणी ने उन्हें विवादों में ला दिया था।

इधर नीतीश कुमार की टिप्पणी के बाद में इस पर राजस्थान से सांसद और भाजपा की विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी दिया कुमारी ने कहा, नितिश कुमार का बयान शर्मनाक है। उन्हांेने इसकोें लेकर सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा और इसका कारण है इंडिया गठबंधन। बता दें की इंडिया गठबंधन के सूत्रधार नीतीश कुमार ही है और कांग्रेस भी इसमें शामिल है। 

ऐसे में भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी ने जुबानी हमला बोला उन्होंने भाजपा कार्यालय पर कहा कि नीतीश कुमार का यह बयान शर्मनाक है। इस बयान पर सहयोगी दलों के नेताओं की खामोशी भी निंदनीय हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की चुप्पी पर कहा कि अब तक दोनों नेत्रियों ने एक शब्द भी नहीं बोला है। उनकी खामोशी यह बताने के लिए काफी है कि महिलाएं और बच्चियों के मुद्दे सिर्फ उनके लिए चुनावी स्टंट हो सकते हैं। 

pc- abp news