Rajasthan Elections 2023: किस मामले में प्रियंका गांधी की शिकायत लेकर अर्जुन राम मेघवाल पहुंच गए चुनाव आयोग? जान ले आप भी

राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार अब पूरे जोरों पर है। राजनीतिक पार्टियों के नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर अब प्रचार प्रसार करने में जुटे है।

Rajasthan Elections 2023: किस मामले में प्रियंका गांधी की शिकायत लेकर अर्जुन राम मेघवाल पहुंच गए चुनाव आयोग? जान ले आप भी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार अब पूरे जोरों पर है। राजनीतिक पार्टियों के नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर अब प्रचार प्रसार करने में जुटे है। ऐसे में चुनाव प्रचार के बीच में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के नेतृत्व में बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ शिकायत करने चुनाव आयोग पहुंच गया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रतिनिधिमंडल ने प्रियंका पर धार्मिक आधार पर चुनाव प्रचार करने का आरोप लगाया गया है। मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने 20 अक्टूबर को धर्म के नाम पर एक बयान देकर चुनाव प्रचार किया था। इस मामले में चुनाव आयोग के सदस्यों से मुलाकात कर शकिायत की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भाजपा का कहना है की कांग्रेस नेता प्रियंका ने आदर्श आचार संहिता और आरपी अधिनियम दोनों का उल्लंघन किया है। ऐसे में भारत के निर्वाचन आयोग से पूछना चाहते हैं कि क्या प्रियंका गांधी आदर्श आचार संहिता से ऊपर हैं? चुनाव आयोग से उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हैं। 

pc- newindianexpress.com