Rajasthan Elections 2023: बनी कांग्रेस की सरकार तो सीएम गहलोत की इन गारंटी का जनता को मिलेगा बड़ा फायदा, जान ले आप भी

राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है और इसको लेकर तारीख भी तय हो चुकी है।

Rajasthan Elections 2023:  बनी कांग्रेस की सरकार तो सीएम गहलोत की इन गारंटी का जनता को मिलेगा बड़ा फायदा, जान ले आप भी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है और इसको लेकर तारीख भी तय हो चुकी है। ऐसे में अब राजनीतिक पार्टियां चुनाव रैलियों के माध्यम से लोगों को वादे कर रही है की अगर उनकी सरकार आती है तो वो आगे चलकर क्या क्या प्रदेश के लोगों के हितों में काम करने वाले है। ऐसे में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को प्रदेश के झुंझुनूं के दौरे पर रही है। 

इसी दौरे के दौरान सीएम अशोक गहलोत ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में प्रदेश की जनता के लिए दो बड़ी गारंटी दी यानी के घोषणा की। अशोक गहलोत ने कहा कि अगर हमारी सरकार आएगी तो एक करोड़ से ज्यादा परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देंगे। इसके अलावा परिवार की मुखिया महिलाओं को सम्मान के तौर पर सालाना 10,000 रुपये मिलेगा। यह हमारी गारंटी है।

बता दें की सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश के लोगों के लिए इस बार कई योजनाओं की घोषणा की और उनका क्रियानव्यन भी करवाया। ऐसे में अब चुनावों के लिए सीएम की और से दी गई ये गारंटी लोगों को कितना पसंद आती है ये तो 3 दिसंबर को ही पता लग पाएगा। 

pc- zee news