Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ उदयपुर सीट से लड़ेंगे चुनाव, चौथी लिस्ट में आया नाम

राजस्थान विधानसभा चुनावाें  को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 56 उम्मीदवारों को जगह मिली है।

Rajasthan Elections 2023:  कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ उदयपुर सीट से लड़ेंगे चुनाव, चौथी लिस्ट में आया नाम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा चुनावाें  को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 56 उम्मीदवारों को जगह मिली है। वैसे इस लिस्ट में कई बड़े नाम भी शामिल है। कांग्रेस की चौथी सूची में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ को उदयपुर से टिकट दिया गया है। 

जबकि गहलोत के 7 मंत्रियों के नाम अटके हुए है। कुल 151 उम्मीदवार घोषित कर दिए है। इसी प्रकार अलवर के राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से कांग्रेस ने मांगी लाल मीणा को टिकट दिया है।  जबकि विधायक जौहरी लाल का टिकट काट दिया है। जौहरी लाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के संकेत दिए है। 

बता दें की गौरव वल्लभ को उदयपुर सीट से टिकट मिला है और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी है। हालांकि उनका नाम लिस्ट में आना सबकों चौंकाता भी है। ऐसा इसलिए की उनके चुनाव लड़ने की चर्चा कम ना के बराबर थी।

pc- aaj tak