Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 17 नवंबर को चित्तौड़ में करेगी चुनावी सभा, प्रदेश के नेता रहेेंगे मौजूद

दिवाली पर्व के समापन के साथ ही अब राजस्थान में चुनाव प्रचार फिर से जोर पकड़ेगा।

Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 17 नवंबर को चित्तौड़ में करेगी चुनावी सभा, प्रदेश के नेता रहेेंगे मौजूद

इंटरनेट डेस्क। दिवाली पर्व के समापन के साथ ही अब राजस्थान में चुनाव प्रचार फिर से जोर पकड़ेगा। बता दें की राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होगा और उसके बाद 3 दिसंबर को मतगणना होगी। ऐसे में अब स्टार प्रचारकों का तांता राजस्थान में लगने वाला है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो चित्तौड़गढ़ में प्रियंका गांधी की रैली होने जा रही है। 

खबरों के अनुसार जिले की पांच सीटों पर प्रत्याशियों के समर्थन में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा 17 नवंबर की दोपहर 12 बजे चित्तौड़गढ़ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में रैली को संबोधित करने वाली हैं। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत राजस्थान कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। जानकारों की माने तो प्रियंका गांधी पहली बार चित्तौड़गढ़ आएंगी। इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित इस रैली में जिले की पांचों सीटों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

pc- naidunia