Rajasthan Elections 2023: सीएम गहलोत ने बता ही दिया की पीएम मोदी को किस बात का है दुख, और क्यों करते है मुझ पर हमले?

राजस्थान में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान जारी है और इसके पहले और अब तक भी राजनीतिक पार्टियों के लोग एक दूसरे पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे है

Rajasthan Elections 2023: सीएम गहलोत ने बता ही दिया की पीएम मोदी को किस बात का है दुख, और क्यों करते है मुझ पर हमले?

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान जारी है और इसके पहले और अब तक भी राजनीतिक पार्टियों के लोग एक दूसरे पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे है। साथ ही साथ सब अपनी अपनी जीत के दावे भी कर रहे है। ऐसे में एक बार फिर से सीएम अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। 

मीडिया ने जब गहलोत से पीएम मोदी को लेकर सवाल पूछा तो जवाब में सीएम अशोक गहलोत ने कटाक्ष करते हुए कहा कि एक समय हुआ करता था जब एक पीएम राज्य में 2-3 बैठके करता था और संदेश गांवों तक पहुंचता था।

लेकिन अब प्रधानमंत्री को 30 बैठकें करनी हैं। उन्होंने अपने भाषणों के दौरान मुझपर हमला किया क्योंकि उन्हें इस बात का दुख है कि वे राजस्थान में कांग्रेस की सरकार नहीं गिरा सके।

pc- jagran